राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर के खतौली में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां अजित सिंह ने आरएलडी प्रत्याशी शाहनवाज राणा के पक्ष में वोट डालने की अपील की । इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और एसपी पर जमकर निशाना साधा। अजित सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और अखिलेश यादव पर यूपी की जनता से झूठे वादे करने के आरोप लगाए।