फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Plane Catches Fire at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान में लगी आग, मचा हड़कंप

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 22 Jul 2025 07:59 PM IST

Air India Plane Catches Fire at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया के एक फ्लाइट में मंगलवार दोपहर लैंडिंग के बाद आग लग गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। इस घटना को लेकर एअर इंडिया की तरफ से भी बयान सामने आया है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि, 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एआई-315 की लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के बाद उसकी ऑक्जिलियरी पावर यूनिट में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब यात्री विमान से उतरना शुरू कर चुके थे। सुरक्षा प्रणाली के अनुसार ऑक्जिलियरी पावर यूनिट को स्वतः बंद कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विमान को कुछ नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी यात्री और क्रू सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए नियामक प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें