फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू बीमार लेकिन एम्स का इंकार

Wed, 23 Mar 2022 07:03 PM IST
अजीत यादव अमर उजाला वीडियो डेस्क

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव को दिल्ली एम्स ने एडमिट करने से इनकार कर दिया है। उन्हें किडनी की तकलीफ के चलते मंगलवार को दिल्ली लाया गया था। पर अब उन्हें फिर से रिम्स ले जाया जायेगा। आपको बता दें की एम्स के डॉक्टरों ने उनके शरीर में वह समस्या नहीं पाई है, जिसे बताकर उन्हें दिल्ली लाया गया था।राजद प्रमुख को दिल्ली एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वे 3 बजे रांची के लिए रवाना होंगे. ऐसे में लालू यादव पर रिम्स की रिपोर्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, एक दिन पहले ही लालू यादव की तबियत ख़राब होने की खबर आयी थी रिम्स अस्पताल ने इमरजेंसी बता कर उन्हें एम्स रेफेर किया था लेकिन 24 घंटे के अंदर ही एम्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें