फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: बोइंग के प्लेन गिरने की सामने आ गई वजह! इसकी चर्चा क्यों हो रही

Sun, 15 Jun 2025 01:28 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के भयावह हादसे की तस्वीर आई तो सब हिल गए। लेकिन इन सबके बीच बोइंग कंपनी पर सवाल उठ रहे हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के भयावह हादसे को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस विमान दुर्घटना के वक्त का पायलट का एक ऑडियो मैसेज सामने आया है. यह मैसेज प्लेन क्रैश से ठीक पहले कॉकपिट से भेजा गया था, जिससे विमान के इस तरह गिरने की असली वजह का भी पता चलता है. लंदन के गैटविक जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे के करीब टेकऑफ किया था. हालांकि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद यह विमान अचानक मेघाणी नगर इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर पड़ा. इस भयानक हादसे में 274 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिनमें विमान में सवार 229 यात्री, 12 क्रू मेंबर के अलावा 33 स्थानीय लोग और मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं. अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बारे में हमें अब तक क्या पता है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी।  240 से ज्यादा पैसेंजर और क्रू मेंबर्स इसमें थे और टेक ऑफ करने के सिर्फ 40 सेकेंड के बाद ही ये फ्लाइट बड़ी तेजी से नीचे गिरने लगी और सिर्फ 2 मिनट में ही मेघाणीनगर इलाके में क्रैश हो जाता है। असली जवाब हमें जल्द ही बता लगेगा। जब ब्लैक बॉक्स खुलेगा। ब्लैक बॉक्स से इंफॉरमेशन को रिट्रीव किया जा रहा है। लेकिन ये पूरा हादसा एक भयंकर टेक्निकल फेल्योर है। क्या यहां कोई इंजन फेल्योर हुआ है, मेंटेनेंस फेल्योर हुआ है। इसका पता तो तब चलेगा जब ब्लैक बॉक्स खुलेगा 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें