फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: Irfan Shaikh हुए सुपुर्द-ए-खाक, बिलख पड़ा पूरा परिवार Air India plane crash

Sat, 21 Jun 2025 04:10 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में उड़ान भरने के बाद हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में सवार केबिन क्रू में से एक इरफान समीर शेख भी थे। परिवार वालों का कहना है कि शेख बहुत बड़े सपने थे, लेकिन हादसे के बाद सब कुछ खत्म हो गया। शेख ने दो साल पहले ही विमानन क्षेत्र में प्रवेश किया था। 

पिछले सप्ताह अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के चालक दल के सदस्य इरफान शेख को उनके रिश्तेदारों और मित्रों ने शनिवार को भावभीनी विदाई दी और महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शेख परिवार को शुक्रवार को डीएनए मिलान के बाद 22 वर्षीय इरफान के अवशेष मिले और उनके अवशेषों को तड़के पुणे लाया गया। परिवार, पड़ोसियों, मित्रों की मौजूदगी में नेहरू नगर के एक कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

22 वर्षीय शेख का परिवार पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवाड़ में रहता है। इरफान के चाचा फिरोज शेख ने बताया कि भतीजा हमेशा अपने माता-पिता को अपनी हर उड़ान के बारे में जानकारी देता था। उन्होंने बताया कि विमान दुर्घटना की खबर सुनते ही शेख की मां दुखी हो गईं, क्योंकि उन्हें पता था कि इरफान विमान में सवार था। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें