फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: AAIB ने विमान हादसे की जांच के लिए कैप्टन आरएस संधू को शामिल किया

Mon, 21 Jul 2025 01:39 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की जांच कर रहे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB ने एअर इंडिया के पूर्व संचालन निदेशक और अनुभवी पायलट कैप्टन RS संधू को जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया है। यह जानकारी सूत्रों ने रविवार को दी है। कैप्टन संधू बोइंग 787-8 विमान के लिए नामित परीक्षक भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 2013 में उस विमान वीटी- ANB को एअर इंडिया के लिए डिलीवर किया था, जो इस हादसे में शामिल था। सूत्रों के अनुसार, AAIB ने कैप्टन आरएस संधू से संपर्क कर उन्हें जांच टीम में बतौर डोमेन एक्सपर्ट  शामिल होने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। संधू करीब 39 वर्षों तक एयर इंडिया में कई जिम्मेदारियों पर कार्यरत रहे। वे एवियाजियोन नाम के एविएशन कंसल्टेंसी फर्म के संस्थापक भी हैं और उन्होंने टाटा समूह की कई एयरलाइनों के एकीकरण में भी अहम भूमिका निभाई थी।

कई पायलट यूनियनों, खासकर ALPA इंडिया यानी एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पहले ही चिंता जताई थी कि जांच में विशेषज्ञों को शामिल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की थी कि जांच में अनुभवी पायलटों को शामिल किया जाए ताकि निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सटीक जांच हो सके। AAIB की पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व 56 वर्षीय संजय कुमार सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा, जांच में अनुभवी पायलट, इंजीनियर, एविएशन मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक और फ्लाइट रिकॉर्डर विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, ताकि हर क्षेत्र में बारीकी से जांच की जा सके।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को एअर इंडिया 171 विमान हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि AAIB पूरी जिम्मेदारी से और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत जांच कर रही है। मंत्री नायडू ने AAIB रिपोर्ट को लेकर विदेशी मीडिया के दावों पर भी निशाना साधा। उन्होंने खासकर पश्चिमी मीडिया को आगाह किया कि वे अफवाहें फैलाने और बिना पुष्टि वाली खबरें छापने से बचें। नायडू ने कहा कि हमें AAIB पर पूरा भरोसा है। उन्होंने ब्लैक बॉक्स को भारत में ही डिकोड कर एक बेहतरीन काम किया है। जब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कोई भी निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें