फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2026: US-India Trade Deal से पहले बजट में झुनझुना मिला? क्यों हो रही है ये चर्चा

Tue, 03 Feb 2026 05:56 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

देश का आम बजट पेश किया गया। इस बजट को देखकर हर आदमी को यही लग रहा होगा कि हमें तो कुछ नहीं मिला. लेकिन, क्या आपको पता है कि इस बार का बजट अब तक का सबसे ज्यादा खर्च वाला है.  इस बजट को लेकर हर वर्ग को उम्मीदें थीं, लेकिन लोगों का कहना है कि निराशा ही मिली है। किसान, युवाओं को देखा जाए तो कुछ भी डायरेक्ट नहीं मिला है और ना ही महंगाई कम करने को लेकर बजट में कुछ खास है। बजट में किसान की आय बढ़ाने, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी को लेकर कुछ नहीं किया है। खाद, बीज, डीजल के दाम लगातार बढऩे से लागत बढ़ रही है, लेकिन इसको लेकर कोई प्रावधान नहीं है। किसान सम्मान निधि भी नहीं बढ़ाई गई है। रेलवे में बुजुर्गों को टिकट पर जो कनसेशन मिलता था उसको भी रिटेन करने का कोई एलान नहीं हुआ। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें