फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदर्शनकारी किसानों के टेंट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से हटे

Thu, 21 Oct 2021 05:21 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे फिलहाल खोल दिया गया है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैठे किसानों ने सर्विस रोड पर जो झोपड़ी बनाई थी उसे दिल्ली पुलिस ने हटा दिया है। दरअसल एक याचिका के जवाब में जस्टिस एस के कॉल ने कहा किसानों को प्रदर्शन का तो अधिकार है लेकिन इस तरह से सड़क के रोकने का नही। आदेश के स्पष्टीकरण में जस्टिस एस के कॉल ने कहा कि हम बार-बार कानून तय नहीं कर सकते सड़के क्लियर होनी चाहिए। आंदोलन का अधिकार है पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकती।  इधर मीडिया के सवालों पर राकेश टिकैत ने कहा कि हमने नहीं बल्कि सरकार ने सड़कें रोक रखी है। बैरिकेडिंग हटेगी टेंट हट जाएगा । चाहे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही सही पर दिल्ली मेरठ हाईवे खुलने से निश्चित ही रूट डायवर्जन से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। पिछले कई महीनों से यह रास्ते बंद थे जिससे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर आवाजाही आम लोगों के लिए परेशानी का सबब हो गई थी। सर्विस लेन खुल जाने से इस्तेमाल करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें