झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मंगलवार को विधायक दल का नेता चुन लिया । इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन के नेता और विधायक राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण होगा।