हिन्दी के बाद अब अंग्रेजी भाषा को भी कर्नाटक में विरोध की आंच झेलनी पड़ रही है। बेंगलुरु के एक रेस्त्रां के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी गई क्योंकि, उसने ग्लोसाइन बोर्ड पर अंग्रेजी में नाम लिखा था। कन्नड समर्थित संगठन ने भाषा आधारित विरोध करते हुए कहा कि अगर ऐसा ही है तो दिल्ली के हर साइन बोर्ड पर कन्नड भाषा में भी लिखा जाना चाहिए।