फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Pakistan Clash: एयरस्ट्राइक का बदला तालिबान ने लिया, 12 पाक सैनिकों को मारने का दावा।

Sun, 12 Oct 2025 11:00 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में उसकी सेनाओं ने सीमा चौकियों पर भारी झड़पें की हैं। इसमें पाकिस्तान के पांच सैनिकों की मौत हो गई है। इसके अलावा अफगानी सेना द्वारा सीमा की कई चौकियों पर कब्जे का दावा भी किया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगान क्षेत्र में की गई बमबारी के प्रतिशोध में की गई है। अफगान सेना ने शनिवार (11 अक्टूबर) की रात पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सात अलग-अलग इलाकों में भारी हथियारों के साथ हमला किया. अफगान सेना का दावा है कि इस कार्रवाई में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 5 को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने पाकिस्तानी सेना के कई हथियार भी जब्त किए और एक मृत सैनिक के शव को अपने कैंप में ले गए.

तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा गया पाकिस्तानी बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में अफगान सीमा बलों ने विभिन्न सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तानी चौकियों पर भारी झड़पें कीं। पाकिस्तान सरकार की ओर से भी इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।अफगान रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर अपने क्षेत्र की हवाई सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने ड्यूरंड लाइन के पास पकतीका प्रांत के मरघी क्षेत्र में एक नागरिक बाजार पर बमबारी की। मंत्रालय ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया। बयान में कहा गया कि यह एक अभूतपूर्व, हिंसक और उकसाने वाला कदम है। हम इस उल्लंघन की कड़ी निंदा करते हैं। अपनी भूमि की रक्षा करना हमारा अधिकार है।

शांति और स्थिरता के लिए सऊदी की पहल
सऊदी विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से संयम बरतने और संवाद के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है ताकि क्षेत्र में और अधिक तनाव न बढ़े। सऊदी विदेश मंत्रालय (MOFA) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा क्षेत्रों में जारी तनाव और झड़पों को लेकर चिंतित है। किंगडम दोनों देशों से संयम बरतने, तनाव से बचने और संवाद व विवेक अपनाने की अपील करता है, जिससे क्षेत्र में स्थिरता और शांति बनी रह सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें