चंडीगढ़ में जिला अदालत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कोर्ट परिसर में किया गया। काले कोट पहनकर जिरह करने वाले वकील, मंच पर डांस परफॉर्मेंस देते दिखाई दिए। जहां एक तरफ महिला वकीलों ने हरियाणवी लोकनृत्य किया तो दूसरी तरफ पुरुष वकील भांगड़ा करते नजर आए।