फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर में अनियमितताओं के आरोप लगाने पर बोले आदित्य ठाकरे

Mon, 16 Jan 2023 09:25 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, मैं जानना चाहता हूं कि क्या सड़कों का काम पूरा करने के लिए कोई समय सीमा तय की गई है? उन्होंने कहा, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का कार्यकाल पिछले साल मार्च में खत्म हो गया था और इसके चुनाव होने वाले हैं। बीएमसी में कोई जनप्रतिनिधि, महापौर या स्थायी समिति नहीं है, तो प्रशासक के लिए यह कितना सही है कि वह सड़कों के कंक्रीटीकरण का प्रस्ताव करे और उसे खुद ही मंजूरी दे दे। ठाकरे ने कहा, यहां छोटी-छोटी गलियां हैं, जहां सालों से डामर का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेडर रोड और मरीन ड्राइव के मामले में डामर मैस्टिक (कोटिंग) है और वे अभी भी अच्छी स्थिति में हैं। 
   
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें