फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP MLA Harmit Pathanmajra Arrested: गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से फरार हुए आप विधायक हरमीत पठानमाजरा

Tue, 02 Sep 2025 02:07 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

AAP MLA Harmit Pathanmajra Arrested: पटियाला के सन्नौर हलके से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल से एक केस के मामले में गिरफ्तार किया लेकिन वो पुलिस हिरासत से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, उसी दौरान पठानमाजरा व उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। इससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। बाद में पठानमाजरा व उसके साथी मौके से गाड़ियों में फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी धारा 376 आईपीसी यानी दुष्कर्म के एक पुराने मामले में की गई थी। विधायक की सुरक्षा भी सरकार की ओर से वापस ली जा चुकी है। क्योंकि पठानमाजरा लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी कृष्ण कुमार को पंजाब में बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने बाढ़ प्रभावित अपने सन्नौर हलके की समस्याओं को उठाया और नदी के सफाई के मुद्दे पर अधिकारियों व अपनी सरकार की आलोचना की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें