फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Bridge Collapse: नदी में एक-एक कर गिरी कई गाड़ियां, अब तक 4 से ज्यादा की मौत

Wed, 09 Jul 2025 01:27 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

गुजरात में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां वडोदरा के पादरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल आज सुबह ढह गया। इस घटना में पुल के ऊपर से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो और एक जीप समेत चार वाहन माही नदी में गिर गए।  घटना के वीडियो में दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहता हुआ नजर आ रहा है. पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने इससे पहले कहा था कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तथा दो ट्रक और दो वैन समेत कुछ वाहन नदी में गिर गए. एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और यह गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है. इसका उद्घाटन 1985 में हुआ था।  पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें