गुजरात में 84 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी जिंदगी की पूरी कमाई देश के जवानों के नाम कर दी। गुजरात के भावनगर के रहने वाले जनार्दन भट्ट ने अपनी जिंदगी की कुल जमा पूंजी तकरीबन एक करोड़ रुपये एनडीए के नाम कर दी। जनार्दन भट्ट स्टेट बैंक के कर्मचारी थे और उन्होंने ये रकम अपनी सेविंग्स से जुटाई है।