कानपुर के नौबस्ता इलाके में लोडर ने छह साल की मासूम को कुचल डाला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और लोडर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।