छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन में एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायर कर दिया। अचानक हुई इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी ने बताया कि हमले में दो सब इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की मौत हुई है।