फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी न मिलने पर CISF जवान ने की चार साथियों की हत्या

Fri, 13 Jan 2017 08:51 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/औरंगाबाद

बिहार के औरंगाबाद जिले स्थित नबीनगर पॉवर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान बलबीर कुमार ने एक विवाद के दौरान अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई। फायरिंग में दो की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो घायल जवानों की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना दोपहर 1:30 बजे के करीब हुई। पुलिस अधीक्षक (SP) सत्यप्रकाश ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गोलीबारी करने वाले जवान बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी के अलीगढ़ के निवासी बलबीर ने छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन दिया था और उसे छुट्टी नहीं मिल पाई। इसी बात पर दूसरे जवानों ने उन पर तंज कसा, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर गोलीबारी कर दी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें