देहरादून में दीपावली के मौके पर नि:स्वार्थ सेवा भाव का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। एसजीआरआर आईटीएस संस्थान के छात्रों ने ‘नेकी की दीवार’ बनाई है। इस दीवार का मकसद जरूरतमंदों की मदद करना है। यहां समाज के लोगों द्वारा दान किए गए कपड़े, जूते, चप्पल जैसे सामान जरूरतमंदों के लिए मुफ्त उपलब्ध रहेंगे।