संभल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आयकर विभाग के फर्जी अफसर बनकर लोगों से ठगी कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की जिसपर आयकर विभाग का स्टीकर चिपका हुआ था। पुलिस को ये कामयाबी एक लकड़ी व्यापारी की सूझबूझ से मिली, जिसे ये दोनों फर्जी अफसर ठगने की फिराक में थे। पुलिस की माने तो व्यापारी को इन पर शक हुआ, जिसकी जानकारी उसे थाने में दी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए फर्जी आयकर अफसरों से पूछताछ कर रही है।