दिसम्बर महीने के पहले ही हफ्ते से कहर बरपा रही सर्दी से अब लोगों की जान पर बन आई है। बीते 24 घंटे में बर्फीली हवाओं ने अकेले यूपी में 16 लोगों की जान ले ली। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही गलन भी बढ़ गई। साथ ही कोहरे भी लगातार बढ़ रहा है । सुबह के वक्त घने कोहरे की वजह से विजिबिलटी पर काफी असर पड़ा है। ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है और कई हादसे भी हो गए। वहीं इसका असर उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है।