गुजरात के मोबरी में भारी बारिश के बाद बाढ़ में फंसे 11 लोगों को NDRF की टीम ने बचाया। रेस्क्यू टीम ने 9 बच्चों के साथ साथ एक महिला और एक शख्स को पानी से बाहर निकाला। दरअसल मोरबी जिसे में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए, लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। ऐसे हालात में जिला प्रशासन के साथ NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और 11 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला।