पीलीभीत के एलएच शुगर मिल के ग्रेडर में ब्लास्ट होने से एक की शख्स की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गए। धमाके की वजह से फैक्ट्री की बिल्डिंग गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है।