जिला मुख्यालय नाहन में श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां क्रमवार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिंदू आश्रम में स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले यहां भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजित भजन संध्या में भारी संख्या में लोग भगवान श्री गणेश का गुणगान करने पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल भी यहां शीश नवाने पहुंचे और परिवार सहित भजन संध्या में भाग लिया। नवयुवक मंडल नाहन के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि हिंदू आश्रम नाहन में गणपति महाराज की मूर्ति स्थापित की गई है यहां भगवान गणपति जी का गुणगान करने के लिए भजन संध्या आयोजित हो रही है जिसमें शहर वासी भारी संख्या में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को गणपति महाराज की मूर्ति विसर्जन यात्रा शुरू होगी जो पांवटा साहिब तक निकल जाएगी।