फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीजा-साली ने रची थी हत्या की साजिश, प्रेम प्रसंग का खुलासा, सुभाष हत्याकांड में पत्नी रेखा गिरफ्तार

पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक की हत्या के मामले मे सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल, सहायक प्रबंधक सुभाष हत्याकांड में पत्नी रेखा की गिरफ्तारी हुई है। जीजा-साली (मृतक की पत्नी और साढ़ू) ने प्रेम प्रसंग के चलते सुभाष को रास्ते से हटाने के लिए एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने मनाली में पत्रकार वार्ता में हत्याकांड से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया की सुभाष चंद की पत्नी रेखा और आरोपी राजीव कुमार के बीच संबंध थे। प्रेम प्रसंग के चलते सुभाष को रास्ते से हटाने के लिए रेखा और राजीव ने हत्या की साजिश रची। इस साजिश में राजीव के दोस्त बीरबल को भी शामिल किया गया। 31 जुलाई की रात ड्यूटी के बाद घर लौट रहे सुभाष चंद को राजीव और बीरबल ने बेसबॉल स्टिक से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने शव को बगीचे में छुपाने का प्रयास भी किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब इस मामले में हत्या को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा 61 भी जोड़ दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें