फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में तड़के से भारी बारिश, रामपुर में कई घरों में घुसा पानी, नदी नाले उफान पर

अंकेश डोगरा Updated Sun, 11 Aug 2024 11:21 AM IST

ऊना जिले में रविवार तड़के चार बजे से भारी बारिश जारी है। ऊना के साथ लगते गांव रामपुर में स्थित घरों में तीन फीट तक जलभराव हुई है। दुलैहड़ क्षेत्र में खड्डा का पानी पुल के ऊपर से गुजर रहा है। स्वां नदी भी उफान पर है। मक्की व हरी सब्जियों की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस बारिश से लोगों के मकानों, फसलों और सरकारी परियोजनाओं को भारी नुकसान की संभावना है। जिले में पहली बार है कि सभी इलाकों में एक साथ बारिश हो रही है। इससे सभी नदी नाले व खड्डें उफान पर हैं। स्वां नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। उधर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में भी बारिश से श्रावण नवरात्र मेले की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। लोगों बीच बारिश कतारों में लगकर दर्शन कर रहे हैं। खराब मौसम में मंदिर प्रशासन को व्यवस्थाएं जुटाने में खासी चुनौती पेश आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें