फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह बोले-मेरे पीछे सुक्खू सरकार ने सिविल ड्रेस में लगाए पुलिस के जवान, मेरी जान को खतरा

देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने एक वीडियो साझा किया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाए हैं कि कुछ लोग उनका गाड़ी में पीछा कर रहे हैं, जिन्हें होशियार सिंह ने रोका है. भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का आरोप है कि यह सभी पुलिस जवान हैं और सिविल ड्रेस में बीते कई दिनों से पीछा कर रहे हैं. होशियार सिंह ने कहा कि वह कोई आरोपी नहीं है, जो इस तरह उनके घर के बाहर पुलिस की गश्त लगाई जा रही है. होशियार सिंह ने कहा कि अगर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिक्योरिटी न होती, तो उन्हें मार दिया जाता. होशियार सिंह का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें होशियार सिंह एक आला अधिकारी से भी बात कर रहे हैं. देहरा में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया है. होशियार सिंह का आरोप है पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में उनका पीछा कर रहे हैं.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें