फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

Krishan Singh Updated Wed, 01 Oct 2025 04:38 PM IST

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण भवन ऊना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। समारोह की अध्यक्षता सहायक आयुक्त ऊना वरिंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन अनुभव, संघर्ष और मार्गदर्शन से ही आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में बुजुर्गों के प्रति आदर, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखें कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से जुड़े रहें और उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। समारोह के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ाव, संघर्ष और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने समाज में युवाओं को गजल, चुटकले और कविताओं के जरिए प्रेरणादायक संदेश भी दिए। ऊना जिले के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इनमें 95 वर्षीय किशन चंद, 87 वर्षीय बक्तावर सिंह, 85 वर्षीय शिव किशोर वासुदेव, 83 वर्षीय तिलक राज, 80 वर्षीय सुभाष चंद, 78 वर्षीय मस्त राम और दौलत राम शामिल रहे। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा विवेक कुमार, जिला के वरिष्ठ नागरिक फार्म के प्रधान जीआर वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें