फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सुमन ठाकुर बोलीं- नारी को मिले पुरुषों के समान अधिकार

Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 02:24 PM IST

नारी न्याय और महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार एवं अवसर देने की मांग को लेकर मंगलवार को ऊना जिला मुख्यालय में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस और कार्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुईं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देता है, लेकिन व्यवहारिक तौर पर आज भी महिलाओं को कई क्षेत्रों में असमानता और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। सुमन ठाकुर ने कहा कि समय के साथ समाज में व्यापक बदलाव आया है। आज महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ शिक्षा, रोजगार, व्यापार, राजनीति, प्रशासन, सेना और परिवहन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। महिलाएं ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, रेलगाड़ी चालक और विमान पायलट जैसे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं अपनी क्षमता साबित न कर रही हों। नारी के योगदान के बिना समाज के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके बावजूद कई जगह महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब महिलाओं और पुरुषों के बीच बराबरी की प्रतिस्पर्धा होती है तो कई बार महिलाओं को पीछे धकेलने के प्रयास किए जाते हैं। इस तरह की असमानता और भेदभाव को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के साथ उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व और अवसर मिलना चाहिए। सुमन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार नारी न्याय, महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा की आवाज उठा रहे हैं। महिला कांग्रेस इस अभियान के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने केंद्र सरकार से महिलाओं के हित में प्रभावी कदम उठाने और उन्हें पुरुषों के समान अधिकार एवं अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें