फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मौसम ने ली करवट, गर्मी पर तेज हवाओं व ओलों की एयरस्ट्राइक

बुधवार शाम करीबन 4 बजे के आसपास शाम तेज हवाओं के साथ आसमान से ओलों ने एयरस्ट्राइक के साथ जहां भीषण गर्मी से निजात दिला दी। वहीं, बरसी राहत ने मौसम के मिजाज को कूल-कूल कर दिया। मौसम के करवट लेते ही जहां घनघोर दिन में ही घनघोर अंधेरा छा गया। वहीं, दुकानदारों को भी हुए अंधेरे के चलते लाइटें जलानी पड़ीं। तेज हवाओं से जहां वाहन चलाने में कुछ समय के लिए कठिनाई से जूझना पड़ा। तेज वर्षा के चलते मुबारिकपुर चौराहे पर भीड़ न के बराबर दिखी। मौसम के बदले मिजाज के बारे अमित, राकेश, जगदीप, रमन, पवन ने कहा कि ओलों के साथ हुई बारिश से दोचार दिन तो गर्मी की प्रचंडता से राहत मिलेगी। वहीं, जीव जंतुओं के लिए भी वर्षा राहतभरी मानी जा रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें