कुटलैहड़ रियासत के टिक्का शिवेंद्र पाल के तत्वावधान में रायपुर मैदान में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न कंपनियों व संस्थानों से जोड़ना रहा। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की।