करवाचौथ के अवसर पर समाजसेवी सतीश गोगी ने करीब 200 महिलाओं को शगुन की राशि वितरित की। उन्होंने इस पहल के माध्यम से महिला सम्मान के साथ स्थानीय दुकानदारों के कारोबार को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। सतीश गोगी का कहना है कि शगुन की राशि देने का उद्देश्य महिलाओं को त्योहार की खुशी में सहभागी बनाने के साथ उन्हें स्थानीय दुकानों से खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि आम दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित न हो और उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। सतीश गोगी ने भविष्य में भी समाजसेवा के कार्य जारी रखने और लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग देने की बात कही।