डाक विभाग की लापरवाही का अजीब नजारा लठियाणी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां लेटर बॉक्स को उचित स्थान पर लगाने के बजाय सड़क किनारे एक पेड़ के तने के साथ कील से बांधकर लटका दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर पत्र पेटी की सुविधा नहीं थी, लेकिन जब नया लेटर बॉक्स लगाया गया तो उसे सही तरीके से स्थापित करने के बजाय पेड़ पर टांग दिया गया। इससे ग्रामीणों में डाक विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।