कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभ्यास शिविर शुरू किया गया। इस शिविर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में मुख्य रूप से संगठन की कार्यप्रणाली, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।