फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: उद्योग कर्मचारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ समाज के निर्माण का लिया संकल्प

शुक्रवार को आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा गगरेट के सालासन उद्योग परिसर में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंब सर्कल के सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी राकेश कुमार रिहालिया सिंह और गगरेट सर्कल के सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप सिंह ने कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से यह प्रण लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बड़ी बाधा बनता है। कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा की कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे और नशामुक्त समाज की दिशा में योगदान देंगे। अधिकारियों ने कहा कि उद्योग की प्रगति तभी संभव है जब कर्मचारी पूरी तरह स्वस्थ और जागरूक रहें। कार्यक्रम की इस पहल की स्थानीय प्रशासन और उद्योग प्रबंधन ने भी सराहना की और इसे उद्योग क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें