पुलिस चौकी पंडोगा के अंतर्गत गांव पंडोगा से एक बेहद ही शर्मनाक वाकया सामने आया। पंडोगा क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में गोशाला में बंधी एक गोवंश को अपनी हवस का शिकार बना दिया और मौका से भाग गया। सूचना पाकर मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को आरोपी पड़ोसी की गोशाला में घुसा। इस दौरान उसने वहां बंधे गोवंश को अपनी हवस का शिकार बनाया। मंगलवार तड़के जैसे ही गाय का मालिक प्रतिदिन की तरह अपनी गोशाला में गया तो उसने आरोपी को भागते हुए देख लिया। जिस पर उसे संदेह हुआ कि गोशाला में कुछ वारदात घटी है। जब उसने गोशाला में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। गोशाला में पड़ा सामान बिखरा पड़ा था और भागते समय आरोपी के कपड़े पर भी गोबर लगा हुआ था। गोशाला मालिक ने यह बात अपने परिवार जनों तथा गांव के उप प्रधान को बताई। कुछ समय बाद सारे लोग इकट्ठे हुए और बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौका पर पहुंची तथा आरोपी को काबू किया। पूछताछ व मौका देखने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी और गाय का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी पंडोगा निवासी ही है और उम्र 27 वर्ष है। आरोपी अभी अविवाहित हैं और खेती बाड़ी व दुकानों पर हलवाई का काम करता है। घटना की सूचना मिलने के उपरांत थाना प्रभारी सुनील संख्यान तथा उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने भी घटना स्थल का दौरा करके अन्वेषण अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कहा कि मामला गंभीर है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।