छत्तीसगढ़ में हाल ही में आयोजित की गई खेलो इंडिया गेम्स के तहत हिमाचल प्रदेश के पहलवान वाले पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मेडल अपने नाम किया और ओवर और विजेता ट्रॉफी भी अपने नाम की है। हिमाचल प्रदेश की दो बलानिधि कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक देते हुए एक स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया। लेकिन लड़कों की उपलब्धि के चलते हिमाचल के पहलवानों को राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल विजेता ट्रॉफी से भी नवाजा गया। शुक्रवार को वापस हिमाचल पहुंचने पर खेल छात्रावास ऊना में इन खिलाड़ियों का कुश्ती कोच और जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए वह काफी समय से तैयारी में जुटे थे। कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया ने भी उनकी इस तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके चलते हिमाचल के पहलवानों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 14 मेडल जीतकर हिमाचल का नाम राशन किया है। उधर कुश्ती कोच और जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पहलवानों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहली बार ओवरऑल विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद अरविंद खिलाड़ियों को और बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। ताकि आगे चलकर हिमाचल प्रदेश का नाम और भी राशन कर सके।