फरवरी माह आधा गुजरने को है, लेकिन क्षेत्र में धुंध का असर अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह के समय घनी धुंध के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो जाने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है।