फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: तनोह में महाकाल क्लब के सौजन्य से भव्य धार्मिक आयोजन

तनोह गांव में महाकाल क्लब के सौजन्य से रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 51 पंडितों द्वारा महामृत्युंजय पाठ के आयोजन से हुई। धार्मिक वातावरण में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिव विवाह की पौराणिक झांकी का मनमोहक मंचन किया गया, जिसमें जंगलों द्वारा भगवान शिव की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। रात्रि को भव्य जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति गीतों पर झूमकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, स्थानीय वार्ड पंच गौरव, एवं महाकाल क्लब के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे ऐसे आयोजनों में भाग लेकर धर्म और समाज की सेवा में सहयोग दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें