जिला ऊना की रामगढ़ धार रेंज की खुरवाई बीट के तहत पड़ते सरकारी जंगलों में अवैध कटान की शिकायतें आ रही थी। जिसको लेकर वन विभाग की टीमें कुछ समय से रेकी कर रही थी। वहीं पर शनिवार देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की हुई थी। जिसमें रविवार सुबह लगभग चार बजे एक ट्राला नंबर एचपी 72 ए 1248 को रोका तो ड्राइवर घबरा गया। ट्राले में तलाशी ली तो उसमें खैरों के 16 मौछे पकड़े गए और उसमें तीन छोटे आरे एक साइलेंट कटर भी पकड़ा गया।