फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भूस्खलन के चलते कई परिवारों के घर खतरे की जद में, प्रशासन और सरकार से राहत की उम्मीद

भारी बरसात का कहर ऊना जिला मुख्यालय में लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जहां पानी भराव और क्षति की स्थिति बनी हुई है। वहीं, अब लैंडस्लाइड की घटनाओं ने भी लोगों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। शहर के मोहल्ला गलुआ की ऊंचाई वाली आबादी इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। यहां ताजा भूस्खलन के चलते कई परिवारों के घर खतरे की जद में आ चुके हैं। कुछ मकानों के नीचे से मिट्टी खिसक जाने से स्थिति और भी भयावह हो गई है। इस आपदा के बीच स्थानीय लोग प्रशासन और सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें