फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला ऊना में 21 दिसंबर को 46,167 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त(एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने स्वास्थ्य सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। एडीसी ने बताया कि आगामी 21 दिसंबर को जिलाभर में पल्स पोलियो अभियान मनाया जाएगा, जिसके तहत 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे जिले में 46,167 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिले में 362 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जबकि 55 ट्रांजिट प्वाइंट्स पर भी पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त 22 मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी, जो दूर-दराज और संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों तक पहुंचेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि यह अभियान सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर भी चलाया जाएगा, जहां आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएगा। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिधू, आईसीडीएस डीपीओ नरेंद्र कुमार, जिला श्रम अधिकारी अक्षय शर्मा, डीएसपी पदम अजय ठाकुर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी किरण शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से गोपाल कृष्ण और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें