पितृपक्ष चौदस के उपलक्ष्य पर 17 मार्च को गांव टक्का मे देहरी माता जी मंदिर में विधिबत मंत्र उच्चारण से पितृ-पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत भंडारा के प्रशाद अटूट वर्ताया जाएगा। पितृ चौदस के मौके पर मौदगील परिवार के लोग देश विदेश से टक्का मे पहुंचकर इस दिन पितरों के आगे नतमस्तक होते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।