फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: एडीसी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की शपथ

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर ऊना में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त इंशात जसवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भावना तथा आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने की शपथ दिलाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सद्भावना दिवस हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सद्भावना और आपसी सम्मान की भावना हमारे व्यवहार एवं कार्यसंस्कृति का निरंतर हिस्सा बननी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें