ऊना जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग विभिन्न प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागृत करने के लिए भी विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कड़ी में क्षेत्रीय अस्पताल के एंट्री गेट पर ही टीबी की जागरूकता को लेकर एक विशेष साइन बोर्ड स्थापित किया गया है। इस साइन बोर्ड को स्थापित करने का उद्देश्य लोगों को टीवी के प्रति जागरूक करना है। ताकि अस्पताल में आने जाने लोगों को इस रोग को लेकर जागरूक किया जा सके।