फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: दियोली मछली पालन बीज केंद्र के तालाब में फंस गया बैल, लोगों ने निकाला बाहर

एक बैल के मछली पालन केंद्र में गिरने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार एक मामला उस समय उजागर हुआ जब दियोली स्थित मत्स्य बीज केंद्र के तालाब में एक बैल गिर गया। जहां बैल तालाब से बाहर निकलने के लिए हर संभव प्रयास लगता नजर आया और स्वयं बचने के लिए आवाज भी लगा रहा था। बाहर निकलने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रहा था पर कोशिश करने के उपरांत भी तालाब में लौटने को विवश होते देखा गया। वहीं, इस बैल के सिर पर सींगों में प्लास्टिक की रस्सी कसकर बंधी थी। इस बारे मामला ध्यान में आते ही जब पंचायत प्रधान पूर्ण चंद से सम्पर्क किया गया तो उनका कहना था कि शहीद भगत सिंह क्लब अम्बोटा के सदस्य द्वारा उन्हें दूरभाष पर जानकारी दी गई है। जानकारी मिलते ही इस बेजुबान को मुश्किल से तालाब से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें