फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के कलरूही में दो बाइकों की टक्कर, चार युवकों की माैत

Krishan Singh Updated Mon, 17 Nov 2025 02:02 PM IST

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कलरूही में दो बाइकों की टक्कर से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल है। अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के पास हादसा उस वक्त हुआ, जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में लोग घरों की तरफ वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार रविवार रात के लगभग 10:30 बजे के बाद कलरूही पुल के पास दो तीन बाइक आपस में टकरा गए। मृतकों में उपमंडल अंब के अलोह निवासी दो सगे भाई भी शामिल हैं। जबकि तीसरा युवक भी उन्हीं के गांव का है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें