फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भरवाईं में ट्राले ने 22 साल के युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

चिंतपूर्णी थाना से कुछ ही दूरी पर यात्री भवन के नजदीक गुरुवार सुबह एक हादसा पेश आया है, जिसमें एक ट्राला चालक सड़क पर जा रहे 22 साल के युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। ट्राले की टक्कर से घायल हुए युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। मृतक की पहचान विक्की पुत्र हरिलालदास सहरसा बिहार के रूप में हुई है और चिंतपूर्णी में ही दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोरस्टमार्टम ऊना के लिए भेजा। वंही ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि हादसा सुबह 7:00 बजे के करीब हुआ। ट्राला चालक युवक को टककर मारकर फरार हुआ। कहा कि ट्राले को ट्रेस किया जा रहा है। वहीं अस्पताल में मृतक के परिवार के सदस्य भी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है जिस ट्राले ने युवक को टककर मारी है वह ढलियारा से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें