फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में फंदा से लटका मिला प्रवासी महिला का शव

जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर एक में 26 वर्षीय प्रवासी महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान आरती पत्नी सूरज निवासी नेकपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 12:00 बजे के करीब वार्ड नंबर एक के एक मकान में महिला का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद सूचना सिटी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें